सोमवार, 30 जून 2025

KUFFU, 'I am SO SWEET':                                                   ...

KUFFU, 'I am SO SWEET':                                                   ...:                                                                 फिर से नई  एंट्री  रात के १२ बजे मेरे छोटे बेटे का फोन आया की- ' किसी ने...

                                                                फिर से नई  एंट्री 



रात के १२ बजे मेरे छोटे बेटे का फोन आया की- ' किसी ने  बिल्ली के 2 बच्चे सड़क पर फेंक दिए है  क्या करना है ?" 




कोलकाता में तो बारिश का मौसम सितम्बर तक चलता है इधर दो -तीन दिनों से कुछ ज्यादा ही बारिश हो रही थी मुझे ये सुनते ही सिहरन हो गई की उन नन्हे मासूमों का क्या होगा।  सड़क पर मतलब कुत्तों द्वारा नोचें जाने का भी और अगर बच गए तो इस बारिश से कैसे बचेंगे। हमने तुरंत जबाव दिया कि " ऊपर लेकर आओ ( पांच तल्ले ऊपर घर में )  10  मिनट के अंदर दोनों बच्चें हाजिर।  उन बेचारों की आँखे भी ठीक से नहीं खुली थी।  मेरे पास जितनी भी बिल्लियों ने बच्चें दिए है  उन बच्चों  की आँखे १० दिन में खुली।  इस लिए मैंने ये अंदाज लगाया की ये बच्चे अभी 10 दिन के भी नहीं हुए है। बिना माँ के इतने छोटे बच्चों को कैसे पालेगे इन्हे तो  प्रत्येक 30  मिनट पर दूध चाहिए।  फिर इनकी माँ होती तो इनकी साफ़ - सफाई करती रहती इन्हे भीगा और गन्दा नहीं रहने देती। अब माँ की अनुपस्थिति में हम इन्हे कैसे सूखा रख पाएंगे।  दूध तो फिर भी  समय से पिला देंगे उन्हें सूखा रखने की कोशिश भी करेंगे किन्तु जब हम सो जायेगे तब इनकी देखभाल कैसे  होगी।  

 कितना मुश्किल होता है बिना माँ के बच्चों का रहना  वो भी तब जब उनकी आँखे भी न खुली हो।  चार पैर  के नन्हे बच्चे  इस नए माहौल के आदि नहीं थे उन्हें तो अपनी माँ से चिपक कर सोना और दूध पीना ही आता था उन्होंने किसी और को देखा ही नहीं और यहां दो पैर वाले जीव से मुलाकात जो उन्हें ड्रापर के जरिये दूध पिलाने की कोशिश कर रहा था।  


वे दुखी होकर अपनी माँ को बुलाने के लिए जोर - जोर से रो रहे थे।   हमने उन्हें दूध पिला कर एक गत्ते  के डिब्बे में बिस्तर लगा कर सुला दिया  लेकिन तीन रात तक उन्होंने हमें बहुत -बहुत परेशान किया। 
  

 अब उन्हें आये हुए ५ दिन हो गए थे,  रोना तो कम हुआ किन्तु शैतानियां शुरू हो गई।   अगर  उन्हें हम एक -दो घंटे नहीं दिखते तो वो चिल्ला - चिल्ला कर  परेशान हो जाते।  बड़े होने के साथ - साथ डिब्बे से बाहर आने की कोशिश भी आरंभ हो गई। 

            आज जैसे ही हम नाश्ता लेकर रूम में आये तो देखा की  गत्ते के डब्बे  में एक बच्चा नहीं है।  हमने बिस्तर से तकिये वगैरह उठा कर देखे कि कही छुपा न हो किन्तु उसके रोने की आवाज निरंतर आ रही थी। आवाज   सुनकर जब उस दिशा में ध्यान दिया तो  उसकी हालत  देखकर मेरे पसीना छूट गया की जनाब तो पलंग और दीवार के बीच की पतली सी दरार में  मुंह नीचे,  धड़ ऊपर किये हुए पड़े है।  उन्हें कैसे निकाले ये गहन चिंता का विषय था।  पलंग इतना भारी कि बिना दो -तीन लोगो की मदद के खिसक ही नहीं सकता था । दोनों बेटे भी कोलकाता के बाहर थे   और इतनी जल्दी मददगार लोगो का इंतजाम भी नहीं हो सकता।

  उसका रोना सुनकर तो हमें लग रहा था की मेरा हार्ट फेल हो जायेगा।  हमने अपना हाथ दरार में डाला तो चूड़ी अटक गई , चूड़ी निकाल कर हाथ फिर से बढ़ाया तो उसके शरीर तक नहीं पहुँच रहा था।  किन्तु किस्मत अच्छी थी की उसकी पूंछ मेरे हाथ में आ गई और हमने उसे खींच कर अपने सीने से लगा लिया।  मन ही मन ईश्वर को धन्यवाद दिया। उसे  निकालने के बाद दूध पिला कर सुला दिया और फिर  कमरे में उसके फसने के जितने भी स्थान थे  उन सभी स्थानों को बंद कर  दोनों बच्चों को सुरक्षित कर चैन की सांस ली। 

मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

 नव संवत्सर पर मेरे घर में बिल्ली के नन्हे से बच्चे का प्रवेश


हम अपनी बेटी के साथ बाजार जा रहे थे जैसे ही घर के गेट के बाहर आए देखा एक नन्हा सा बच्चा बाइक के पास से निकल रहा हैं ये देखते ही हमने शुभ्रा से कहा कि बच्चा उठाओं पहले एक मिनट के लिए शुभ्रा झिझकी जब दुबारा हमने उसे उठाने के लिए कहा तो उसने बच्चा उठा लिया। अब मेरे सामने समस्या थी उसे दो कुत्तों और 8 बिल्लियों के साथ एडजस्ट कराने की। भोली - दृष्टा का दैत्याकार शरीर जो बड़ों - बड़ों को डराने के लिए काफी है उसे देखकर इस नन्ही सी जान की तो दम ही निकल जाएगी। ढिंकु - कोलू मेरी पालतू बिल्लियां है जिसमें से कोलू बहुत ही घुलने - मिलने वाली बिल्ली है वो सबके साथ दोस्ती कर लेती है, ढिं कु एकदम अपने तक सीमित न किसी से मिलना न किसी को अपने तक आने देना बाकी एक जंगली बिल्ली के बच्चे। वो जंगली बिल्ली भी अजीब है पहले बच्चे देगी फिर एक - दो महीने के होते ही हमारे पास छोड़ जाएगी और फिर से पेट फूला कर घूमेगी। कितने बच्चे उसके मर गए जो हमारे पास है वों दूध रोटी, चिकन खा कर मस्त रहते है और मेरे आगे - पीछे घूमते रहते है। जैसे ही हमारे परिवार के सदस्यों को पता चला कि हम सड़क से बिल्ली का बच्चा उठा लाए उन लोगो ने अपने सिर धुन लिए और एक स्वर में बोले एक और बच्चा। यहां उस नन्ही सी जान के कुछ चित्र आप लोगो से साझा कर रही हूं। मैंने उसका नाम नवसा ( नव संवत्सर का छोटा रूप ) रखा है.





रविवार, 4 फ़रवरी 2024

इंतजार है तेरे जागने का 

इंतजार है तेरे जागने का 


पालतू बिल्लियां ( मादा और नर ) जो एक साथ रहती है  वे एक वर्ष की पूरी होते -होते प्यार मोहब्बत, आपसी संबंध  बनाना  सीख जाती है।  लेकिन उनकी भी पसंद व  नापसंद होती है
 वे हर किसी बिल्ली के साथ न रहती है और न शारीरिक संबंध बनाती है.
 वे उसी बिल्ली के पीछे पड़ेगी जिसे वे पसंद करते या करती है।  इसके लिए नर बिल्ला अपनी प्रेयसी को मनाने के लिए उसके पीछे -पीछे चलेगा उसका सोना -खाना -पीना और उसकी मर्जी का इंतजार करेगा।  जल्दी नर बिल्ली अपना धैर्य नहीं खोते किन्तु जगत की परंपरा को कायम रखते हुए अपनी वंश -वृद्धि और शारीरिक भूख मिटाने के लिए  कभी न कभी धैर्य खो ही देते है।  

मादा बिल्ली भी अपने नर को रिझाने के लिए विभिन्न प्रकार की आवाजे निकालेगीं  शारीरिक हरकत करेगी किंतु जब शारीरिक संपर्क बनाएगी तो दर्द के चलते बुरी तरह से  चिल्लायेगी

 जो कि देखना और सुनना असहनीय होता है। 

मेरे कुत्ते भी जब बिल्लियां  सम्बन्ध बनाते है तो उनकी लड़ाई -रोना देखकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते. वे सृष्टि के नियम अनुरूप रहते है. 

तेरे जागने का इंतजार करूँगा 
शोर मत करो मेरी  प्रियतमा सो रही है 


 


बिल्ली है तो क्या  भावनाएं  नहीं है 



मासूम माशा की नन्ही दोस्त 



मेरे नन्हे की प्यारी अदाए 






मातृत्व का सुख 

बच्चे ही जीवन का सुख है 
गहरी और सुकून की नींद में सोती इक्की 

नींद भी तभी अच्छी आती है जब बच्चे पास हो 

मंगलवार, 13 सितंबर 2022



 कब्बी,  मां बनने का सुख 


कितने दर्द से होकर गुजरना होता है, कितने आंसुओं को पीना होता है , हर  सांस आखिरी सांस लगती है फिर भी कोशिश नन्हों को दुनियां में लाने की रहती है। मातृत्व इसी को कहते है, अपनी  पूरी जिंदगी किसी के लिए समर्पित  कर देना।   किसी की खातिर समर्पण- अर्पण, यहीं तो कुदरत ने सिखाया है। 

मेरी नन्ही  कब्बी  भी कुछ दिनों से पेट फुलाए घूम रही थी। ( बिल्लिया दो महीने में बच्चे देती है) उसको गर्भवती देखकर हमने उसका पूरा ख्याल सोने से लेकर उसके खाने तक का रखना आरंभ कर दिया।  वो स्वभाव से बहुत ही सीधी है, अगर बाकी बिल्लियां खाना खा रही है तो वो प्रतीक्षा कर लेगी लेकिन चीकिंन के लिए झपट्टा नहीं मारेगी। अतः हम उसे अलग से चिकिंन खाने के लिए देते। 

 दो दिनों से हम गौर कर रहे थे कि  कब्बी  बच्चे देने के लिए जगह ढूंढ़ रही है। ये देख कर हमने एक दफ्ती वाला मजबूत डब्बा खोज कर निकाला और मोटा चादर बिछा कर उसके लिए जच्चा कक्ष  तैयार कर दिया।  कब्बी ने भी अपने नए तैयार घर को पसंद कर लिया। कब्बी ने समय तीन नन्हे -मुन्नो को जन्म दिया।    

चूँकि वो पहली बार माँ बनी थी इसलिए  जब कोई उसके बच्चों को छूता तो वो बहुत ही कातर स्वर निकाल कर हमलोगो को रोकने की कोशिश करती। और उसके बच्चे भी इतने बदमाश वो भी इतना जोर से चिल्लाते कि बेचारी कब्बी दुखी हो जाती।  

                                 

हम लोग भी उसे दुखी नहीं करते।  जब तक वो कमरे में रहती , हम लोग बच्चों को हाथ नहीं लगाते।  उन नन्हे - मुन्नो को हम तभी गोद लेते जब वो रूम के बाहर गई हुई होती। 


कब्बी का दुबारा गर्भवती होना : 

अभी छोटे बच्चे दो महीने के भी नहीं हुए थे  की हमने गौर किया की कब्बी के बच्चे जैसे ही उसके पास पहुंचते वो उनपर गुर्रा पड़ती।  कुछ दिनों के बाद उसका फूला पेट नजर आने लगा।  घर में पहले से ही कब्बी  के तीन बच्चें थे ऊपर से ४ बड़ी बिल्लियां और अब इसका दूसरी बार गर्भ धारण करना , मेरे लिए परेशानी का कारण बनने वाला था।  

जैसे ही घर के सदस्यों को उसके दुबारा बच्चा देने की जानकारी हुई वे सब आपे - बे आपे होने लगे।  उन लोगो ने हमें सलाह दी कि हम कब्बी से दुरी बना ले।  कब्बी भी मेरे रूखे व्यवहार से अनभिज्ञ नहीं थी किन्तु जैसे -जैसे  बच्चा देने का समय पास आ रहा था वो मेरे करीब आकर बैठना आरम्भ कर दी। 

 एक दिन भावावेश में मैंने कब्बी से कहा की : " तुम घर में बच्चों को जन्म मत देना। "  बेचारी कब्बी मेरी गोद में चुपचाप बैठी रही।  कुछ दिन बाद वो एक दिन आई और मेरा कपडा पकड़ कर कातर स्वर में म्याऊ - म्याऊ करने लगी।  हमने उस पर ध्यान नहीं दिया।  लेकिन देखा की वो बेचारी मेरे इर्द -गिर्द घूम रही है जैसे हमसे कह रही हो कि वो इस हालत में कहाँ जाएगी।


  मुझे उस पर तरस आ गया और हमने फिर से उसके लिए घर बना दिया जिसमे उसने ख़ुशी -ख़ुशी तीन बच्चों को फिर से जन्म दिया जिनका नाम हमने   इक्की , दुक्की ,तिक्की रखा। ये बच्चे बहुत ही सीधे किन्तु अक्लमंद थे। 


                                      









  
 

शनिवार, 10 सितंबर 2022

तू कितना बुद्धिमान है..... टिक्कू 

 

Kabbu

जैसे जैसे कब्बू बिल्ली के बच्चे बड़े हो रहे थे वैसे वैसे उनकी शैतानियां भी बढ़ रही थी । उन नन्हे मुन्नों की बदमाशियां, उछल कूद जितना दिल को लुभाती थी उतनी ही सूसू पॉटी रुलाती थी। अपनी व्यथा से छुटकारा पाने के लिए अब हमने उन्हें घर के बाहर खाना देना आरंभ कर दिया।  और एक दो घंटे बाहर ही रखते ताकि वे अपना पेट खाली कर ले उसके  बाद हम उन्हें अंदर करते। लेकिन उन्हें ये देश  निकाला स्वीकार नहीं था अतः वे दरवाजे के पास खड़े होकर रोते हम तरस खा कर उन्हें अंदर करते जैसे ही अंदर आते वैसे ही वे सब इधर उधर कोने में या सोफे पर पेट खाली कर लेते। स्थिति ये की घर के हेल्पर तक पॉटी साफ नहीं करते एक हम  बेवकूफ जो भावनाओं  और उनके प्यार के वशीभूत सारे दिन सफाई अभियान में जुटे रहते । बच्चे बाहर रहने लगे तो अक्सर अपनी मां के साथ घूमने चले जाते किन्तु तिक्का ( बिल्ला) अपनी मां के साथ नहीं जाता । इसका कारण एक तो उसका बहुत शांत होना दूसरा बिल्ला होने के कारण बड़े बिल्ले उसे मारते ( जिस तरह प्रत्येक शेर का अपना क्षेत्र होता है और किसी दूसरे शेर को घुसने की अनुमति नहीं होती वैसे ही एक  बिल्ले के क्षेत्र में दूसरा बिल्ला नहीं रह सकता)
Tikku 

          एक दिन रात में उसे अन्दर करना हम भूल गए परिणाम वो अपनी मां के साथ घूमने चला गया। सवेरे हमने देखा कि टिक्कू नहीं है। अब हमको चिंता हो गई कि नन्ही सी जान कहां भटक रही होगी, पता नहीं कुछ खाया भी या भूखी है। मन में बुरे विचार आते की कही किसी दुर्घटना का शिकार न हो गई हो। अब हमने उसका नाम लेकर पुकारना आरंभ किया। 10 मिनट के अंदर ही वो म्याऊ म्याऊ करते मेरे घर के सामने की बिल्डिंग की मुंडेर पर चल रहा था। उस बिचारे को समझ में नहीं आ रहा था कि वो मेरे पास कैसे आए । रास्ता न मिलने पर वो बदहवासी में और जोर जोर से म्याऊं म्याऊं करने लगा और साथ ही मदद की उम्मीद से हमारी तरफ देखने लगा। हमने इशारा किया की सामने की बाउंड्री से एक दीवार की तरफ जहां कुछ ईंट लगी हुई थी उसने तुरंत समझदार बच्चे की तरह बात मान कर उन ईटो को पकड़ कर दीवार चढ़ कर मेरे बरामदे की रेलिंग पर आ गया। हमने उसे पाईप दिखाया कि उसे पकड़ कर मेरे पास आ जाए लेकिन उस नन्ही सी जान के लिए ये मुश्किल था। अपने अभियान में विफल होने पर वो जोर जोर से रो रहा था। हमने एक चादर  के निचले हिस्से में गांठ बांधी और लटकाया जिससे कि वो उसे पकड़ ले और हम ऊपर  अपने पास खींच ले । अब हमने अपने दुप्पटे में बाल्टी बांधी और उसे लटकाया बाल्टी देख उसने मेरी तरफ देखा हमने इशारा किया कि इसमें बैठ जाओ

                                          

उसने पहले बाल्टी के अंदर झांका फिर पांच तल्ले से नीचे की तरफ देखा। हम समझ गए की वो ये जानने की कोशिश कर रहा है कि अगर उसका संतुलन डगमगा गया तो नीचे गिरने के बाद उसकी हालत क्या होगी। 45 मिनट से ज्यादा हो गया था इस मशक्कत में, हमे लगा कि हम उसे निकालने में सफल नहीं होंगे अब हमने उसे देखकर कहा कि - " टिक्कु बाल्टी पकड़ कर आ जाओ वरना हम निकाल नहीं पाएंगे ।" 

                                        

ऊपर वाले की मर्जी कहे या टिक्कू की बुद्धिमानी उसने बाल्टी के किनारों को अपने नन्हे हाथों से जोर से पकड़ लिया 

           

और हमने बिना पल गवाएं धीरे धीरे बाल्टी अपनी ओर खींच कर तुरंत हाथ से पकड़ा ये सोचकर कि कहीं ये अपनी पकड़ ढीली न कर दे। उसे ऊपर ला कर अपने से चिपका लिया कुछ पल में  ही उसकी तेज धड़कनों ने काबू पा लिया और वो दौड़ कर जहां खाना - दूध रखते है वहां जाकर अपनी भूख शांत करने लगा। उसको देखकर हमें उतनी ही शांति मिली जितनी की अपने बच्चे को देखकर मिलती है। परंतु सबसे अधिक खुशी तो उसकी बुद्धिमानी देखकर हुई की मेरा छोटू कितना अक्लमंद है।

My lovely Tikku 

           And one day Tikku ended his life by suddenly falling down while playing on the terrace.